कलश शोभायात्रा के साथ प्रतापपुर में अखंड संकीर्तन शुरू
प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर काली मंदिर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर से पीत वस्

मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर काली मंदिर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर से पीत वस्त्र धारी 351 महिला, किशोरी, बालिकाएं व अन्य श्रद्धालु शरीर पर गेरूवा वस्त्र धारण किए, सिर पर कलश व ललाट पर तिलक सहित जय माता दी का पट्टा लगाए जयकारा के साथ गांव की विभिन्न गलियों से गुजरा।इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु जय श्री राम, हर हर महादेव, जय बजरंगबली, राधे राधे, जय श्री कृष्णा, जय माता दी आदि का जयकारा लगाते हुए विभिन्न टोला मुहल्ला का भ्रमण करते हुए भुस्काहाट होकर वहां से वापस मंदिर परिसर पहुंचा।
जहां कलश को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। इसके साथ ही 24 घंटे का राम धुन प्रारंभ हो गया। इस दौरान हरे रामा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की मधुर धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा शीतल जल, फल आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं सामाजिक संगठनों द्वारा चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए पूरे रास्ते पर पानी का छिड़काव कराया गया। इस अवसर पर मुखिया मौसम देवी, पूर्व मुखिया पवन मिश्रा, उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार, आचार्य मनोज चौबे, अमित भगत, शिवम, ललित, अभिषेक, नीतीश, यमुना, सोनू,रोहन,सन्नी,शिवम, कृष्णदेव,विष्णु, अमर, विजय, विनोद, ललित, चंदन सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


