चैनपुर में महिला रसोइया संयोजिका संघ का प्रदर्शन

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

चैनपुर में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका संघ की अध्यक्षता में महिलाओं ने रैली निकाली। उन्होंने बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर उचित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की मांग की। महिलाएं वर्षों से मध्यान्न भोजन योजना में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा।

चैनपुर में महिला रसोइया संयोजिका संघ का प्रदर्शन

चैनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और प्रखंड कार्यालय बीआरसी पहुंचकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया और संयोजिकाओं को उचित मानदेय,सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं दी जाएं।महिलाओं का कहना था कि वे वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्न भोजन योजना के तहत काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त पारिश्रमिक और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीआरसी कार्यालय को सौंपा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।