ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाझारखंड की टीम 2-0 से विजयी

झारखंड की टीम 2-0 से विजयी

प्रखंड के लंबोई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रदर्स क्लब लंबोई के तत्‍वावधान में हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच झारखंड एवं...

झारखंड की टीम 2-0 से विजयी
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाThu, 17 Aug 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जलडेगा, प्रतिनिधि।
प्रखंड के लंबोई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रदर्स क्लब लंबोई के तत्‍वावधान में हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच झारखंड एवं सोनाजोर ओडि़शा के बीच खेला गया। जहां झारखंड की टीम 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्‍का ने सम्‍मानित किया। उन्‍होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें। खेल के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावना है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया शिशिर डांग ने भी संबोधित किया। मौके पर अध्यक्ष संजय डांग, सचिव प्रयोजन होरो, उपाध्यक्ष संदीप तोपनो, उपसचिव प्रदीप किड़ो, आशीष सिंह, संदीप लुगुन, नुवेल हेरेंज, बाबूराम लकड़ा, आकाश साहू, आनद प्रसाद, उमलन डांग आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें