पालकोट में घायल जंगली भालू का रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा गया रांची

Jan 25, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

फोटो नं. 9 घायल भालू को रांची ले जाने की तैयारी में जुटे वन कर्मी। फोटो नं. 9 घायल भालू को रांची ले जाने की तैयारी में जुटे वन कर्मी।फोटो नं. 9 घायल भ

पालकोट में घायल जंगली भालू का रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा गया रांची

पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की रेस्क्यू टीम ने रविवार को पालकोट प्रखंड के खिजुर टोली गांव के समीप से एक घायल जंगली भालू को सुरक्षित रेस्क्यू किया। भालू को प्राथमिक कार्रवाई के बाद इलाज के लिए वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर, रांची भेज दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल संदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व यह जंगली भालू बसिया प्रखंड के निनाई गांव में एक कुएं में गिर गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर भालू को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि रेस्क्यू के दौरान ही वह जंगल की ओर भाग गया था।रविवार

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

को ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी कि एक जंगली भालू घायल अवस्था में पालकोट क्षेत्र के एक आम के बागान में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पालकोट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद भालू को पिंजरे में कैद कर लिया गया।इसके बाद भालू को पालकोट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी कार्यालय लाया गया। जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। प्राथमिक जांच में भालू के घायल होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर, रांची भेज दिया गया। वन विभाग के अनुसार भालू के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।