भरनो में जंगली हाथियों का उत्पात अनवरत
दुंबो खक्सीटोली में विधवा के घर को किया क्षतिग्रस्त दुंबो खक्सीटोली में विधवा के घर को किया क्षतिग्रस्तदुंबो खक्सीटोली में विधवा के घर को किया क्षतिग्

भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों को आंतक-उत्पात सदैव बना रहता है। शनिवार की रात जंगली हाथी दुंबो खक्सीटोली पहुंचा और विधवा बोलों उरांव के घर का क्षतिग्रस्त कर दिया। रात में महिला अपने तीन बच्चों के साथ जिस कमरे में सोयी हुई थी,हाथी ने उसी कमरे की दीवार को ध्वस्त कर दिया। महिला अपने बच्चों के साथ किसी तरह छिप कर जान बचायी। जंगली हाथी ने उस कमरे में रखे धान चट कर दिया। भनक लगने पर ग्रामीण गोलबंद होकर मशाल जलाकर व पटाखे फोड़कर किसी तरह हाथी के रूख को बदला। लौटने के क्रम में हाथी ने डुबो भगत टोली निवासी सुखराम उरांव के घर को टारगेट किया। ग्रामीणों ने सारी रात मशक्कत के उपरांत जंगली हाथी को कुसुमबाहा के रास्ते मदनपुर जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के तांडव की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षति का मूल्यांकन किया। पीड़ित लोगों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। पंचायत के मुखिया जयरात उरांव पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें वन विभाग की ओर से सहायता का भरोसा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।