सिसई के पूसो में हाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

सिसई प्रखंड के पुसो गांव में एक जंगली हाथी ने 60 वर्षीय किसान रवि महतो को कुचलकर मार डाला। हाथी रात में अपने झुंड से बिछड़कर आया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ने की कोशिश की और पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की सहायता दी।

सिसई के पूसो में हाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला

सिसई प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के पुसो गांव में शुक्रवार तड़के एक जंगली हाथी ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान गांव के सरना टोली 60 वर्षीय किसान रवि महतो के रूप में हुई है। यह घटना आज अहले सुबह पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसो पोखर टोली के समीप हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के जंगलों से निकलकर पुसो थाना क्षेत्र में घुस आया था। शुक्रवार तड़के रवि महतो शौच के लिए घर से निकलकर तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोखरा टोली एकठी पुल के समीप हाथी ने उसे कुचल दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर हाथी को खदेड़ते हुए पास के खेर्रा जंगल की ओर भगा दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। उक्त हाथी अब भी आस पास के जंगलों में विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्ती बढ़ाने, हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।वनरक्षी रजत किरण डुंगडुंग ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।अपने झुंड से बिछड़ गया है यह हाथी वन विभाग के बीट पदाधिकारी राकेश मिश्रा के मुताबिक यह अकेला हाथी गुरुवार रात लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र से भटक कर इस इलाके में पहुंचा था। अचानक हाथी और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। जिससे यह घटना हुई। विभाग की ओर से मृतक के पुत्र को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। शेष 3.75 लाख रुपये की मुआवजा राशि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। उन्होने बताया जाता है कि हाल ही में इसी क्षेत्र में हाथियों का बड़ा झुंड भी देखा गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोहरदगा के भंडरा क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया था। पिछले साल भी हाथी के हमले में तीन ग्रामीणों की हुई थी मौतवर्ष 2025 में भी सिसई और भरनो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। छह अप्रैल 2025 को सिसई प्रखंड के छरदा गांव में भोक्ता उरांव और महफूज अंसारी की हाथी के हमले में मौत हुई थी,जबकि 21 नवंबर 2025 को भरनो प्रखंड के मोरगांव गांव में लालू उरांव को हाथी ने कुचल कर मार डाला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।