जंगली सुअरों ने किसान की पांच एकड़ में लगी मक्का को किया बर्बाद
फोटो नं. 24 बर्बाद हुए मक्का के फसल को देखते जिप सदस्य मेरी लकड़ा व अन्य। फोटो नं. 24 बर्बाद हुए मक्का के फसल को देखते जिप सदस्य मेरी लकड़ा व अन्य। फ

चैनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड के रामपुर महुआ टोली गांव में जंगली सुअरों के हमले से किसान रूबेन खलखो की पांच एकड़ में लगी मकई की फसल बर्बाद हो गई। जंगली सुअरों ने फसल को न सिर्फ खाया,बल्कि रौंदकर भी नुकसान पहुंचाया। लगभग एक एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसान रूबेन खलखो ने कहा कि उसने मेहनत और पूरी तैयारी के साथ खेती की थी,लेकिन इस घटना से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। यह उनके लिए मानसिक और आर्थिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा वन विभाग से संपर्क कर मौके पर पहुंचीं।
वनपाल चंद्रेश उरांव के साथ टीम ने खेत का मुआयना किया और नुकसान का जायजा लिया। साथ ही किसान से मुआवजे के लिए आवेदन लिया गया।ग्रामीण किसानों ने सरकार और वन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही जंगली जानवरों द्वारा फसलों को लगातार हो रहे नुकसान पर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया है। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसानों को ऐसी क्षति न उठानी पड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




