Ghumla News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर नगर परिषद परिसर में लगा विशेष शिविर
Ghumla News: गुमला में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें eligible मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और उनकी मैपिंग की गई। प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच की और मतदाता सूची से वंचित मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया। लक्ष्य था कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे न।

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत छूटे हुए योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर परिषद भवन परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। शिविर नगर परिषद कार्यालय में मनीष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने शिविर में पहुंचने वाले मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और उनका सत्यापन किया। इसके बाद पात्र मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान कर उन्हें संबंधित मतदाता सूची से जोड़ा जा रहा है। शिविर के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।


