Ghumla News: एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: बसिया में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने भागिडेरा गांव का दौरा किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और बूथों का जायजा लिया। सभी पात्र मतदाताओं का विवरण सावधानी से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

Ghumla News: एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

Ghumla News: बसिया।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बसिया के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने गुरुवार को भागिडेरा गांव का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 239, 240, 246, 252 और 255 का जायजा लिया तथा मतदाताओं से सीधे संवाद कर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने और उसे भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीओ ने बीएलओ द्वारा भरे गए प्रपत्रों की जांच करते हुए निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं का विवरण पूरी सावधानी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया जाए,ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।

मौके पर बीडीओ सुप्रिया भगत, निर्वाचन ऑपरेटर सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।