घाघरा करंजटोली के ग्रामीणों ने कालीकरण सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
घाघरा प्रखंड के करंजटोली के ग्रामीणों ने कालीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त गुमला को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि करंजटोली से गुटवा पुल तक और अन्य गांवों के लिए लगभग 10 किलोमीटर सड़क के कालीकरण की आवश्यकता है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और दूरी कम होगी।

घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के करंजटोली में कालीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त गुमला को लिखित आवेदन ग्रामीणों ने सौंपा। नवडीहा के उप मुखिया विनीता कुमारी ने बताया कि करंजटोली से गुटवा पुल तक एवं करंजटोली मुख्य पथ से केराटोली होते हुए महुआटोली बरटोली एवं करंजटोली से खटंगा नवाटोली तक की लंबाई करीब 10 किलोमीटर कालीकरण करने की मांग आवेदन देकर किया है। उक्त पथ गुटवा होते हुए सीधे सिसई प्रखंड को जोड़ती है तथा बदरी हाई स्कूल को भी जोड़ती है। उक्त सड़क के बनने से घाघरा प्रखंड सिसई से जुड़ जाएगी और दूरी कम हो जाएगी। इससे कई गॉव के हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द से जल्द उक्त पथ को बनवाने का मांग किया है। आवेदन देने वालों में पंकज भगत,बुधु उरांव, जयराम उरांव,गणेश बड़ाइक,ईश्वर सिंह,विनीता उरांव,तारा देवी,सरस्वती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


