करौंदी में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया,विरोध में ग्रामीणों ने किया एनएच-43 जाम
फोटो नं. 1 ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी। फोटो नं. 1 ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी।फोटो नं. 1 ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी।फोटो नं. 1 ग्रामीणों

गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय से सटे करौंदी के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एनएच-43 गुमला जशपुर सड़क पर उतर कर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस बिना किसी कारण करौंदी निवासी मुकेश नायक को उसके घर से उठाकर अपने साथ ले गई और अब तक कोई जानकारी नहीं दे रही है। मुकेश नायक की बहन तेतरी नायक ने बताया कि उसका भाई बाहर रह कर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। गुरुवार की सुबह अचानक एक कार से पुलिस घर पहुंची और मुकेश को अपने साथ ले गई।
पूछने पर पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। परिजन जब गुमला थाना और एसपी ऑफिस पहुंचे ,तो वहां भी मुकेश का कोई अता-पता नहीं मिला।आक्रोशित ग्रामीणों ने जशपुर रोड पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया और मुकेश को वापस लाने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ। उधर इस बाबत एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मुकेश नायक ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड किया है। इस मामले में पुलिस उसे हिरासत में ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



