जारी में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता को लेकर बैठक
रविवार को जरडा पंचायत के जर्दा, मरियम टोली और दाढ़टोली गांव में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशापान और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं पर चर्चा की गई। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को कानून और सामाजिक सौहार्द के महत्व के बारे में जागरूक किया।

जारी प्रतिनिधि। जारी थाना अंतर्गत जरडा पंचायत में रविवार को जर्दा, मरियम टोली व दाढ़टोली गांव ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। यह बैठक सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता को लेकर आयोजित की गई। बैठक में नशापान,डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं तथा अन्य सामाजिक बुराइयों पर से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि नशाखोरी से परिवार और समाज दोनों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। वहीं डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी प्रथाएं कानूनन अपराध हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होती है।ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें।
बैठक के दौरान लोगों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त एवं कुप्रथामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


