रायडीह में हर्षोल्लास से हुआ मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन

Jan 25, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

फोटो नं. 2 विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु। फोटो नं. 2 विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु।फोटो नं. 2 विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु।फोटो नं. 2 विस

रायडीह में हर्षोल्लास से हुआ मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन

रायडीह। प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। नवागढ़ पतराटोली,जागृति संघ बाजारडांर, डुमरटोली, शंखमोड़ और मांझाटोली में भव्य विसर्जन जुलूस निकाले गए। विभिन्न पूजा समितियों के जुलूस नेशनल हाईवे-43, प्रखंड मुख्यालय, शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे।इसके बाद शिव मंदिर स्थित गंझु तालाब में विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद साहू, श्याम सिंह, आनंद कुमार साहू, विनय साहू, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह, दुर्गा सिंह, रमेश साहू, राहुल साहू, नागेश्वर सिंह, गौरी साहू, पवन साहू, विकास साहू, भागवत साहू, रोहन साहू, महेंद्र सिंह, पुरेंद्र साहू, रोहित सिंह, छविनाथ साहू, कमल रजक, अनिल कुमार साहू, अशरफ राय, लालो दुर्गा गुप्ता, रंजन नगेसिया, निलेश झा, रोहित मेहता, पंकज झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।