गुमला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

Jan 23, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला जिले में बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमाओं की पूजा की और ज्ञान व सफलता की कामना की। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की। विसर्जन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

गुमला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

गुमला प्रतिनिधि। जिले भर में बसंत पंचमी के पावन बेला में सरस्वती पूजा पूरे श्रद्धा,उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्कूलों, कॉलेजों, निजी शिक्षण संस्थानों और पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही छात्र-छात्राएं और श्रद्धालु पूजा स्थलों पर जुटे रहे।गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में आकर्षक पंडालों में मां की आराधना की गई। कहीं सादगी तो कहीं भव्य सजावट देखने को मिली। पूजा समितियों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे शहर में पूजा को लेकर दिन भर चहल-पहल बनी रही।

सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने किताब, कॉपी और कलम मां के चरणों में रखकर ज्ञान, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं आगामी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं ने अच्छे परिणाम के लिए मां से आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूजा के बाद कल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नजर बनाए हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।