Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsUnity Club Football Tournament Ansh Club Kanke Clinches Victory in Thrilling Final
पीके ब्रदर्स खलारी को हरा अंश क्लब कांके ने जीता खिताब

पीके ब्रदर्स खलारी को हरा अंश क्लब कांके ने जीता खिताब

संक्षेप:

विजेता को तीन लाख और उप विजेता को मिला दो लाख रूपये का इनाम विजेता को तीन लाख और उप विजेता को मिला दो लाख रूपये का इनाम विजेता को तीन लाख और उप विजे

Oct 14, 2025 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

बसिया, प्रतिनिधि । प्रखंड के सरना स्टेडियम में क्लब ऑफ यूनिटी बसिया द्वारा आयोजित दो दिनी दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार रात जोश और उत्साह के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का यह 10वां सत्र था। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में अंश क्लब कांके ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कांके की टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट तालमेल और रणनीति दिखाई। सेमीफाइनल में पीके ब्रदर्स खलारी ने एमएससी खूंटी को 2-0 से हराया,जबकि अंश क्लब कांके ने मैना बेड़ा को पेनल्टी शूटआउट में मात दी।बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश कुमार साहू, जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग, एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजेता टीम को तीन लाख का चेक और ट्रॉफी, उपविजेता को ₹दो लाख का चेक और ट्रॉफी प्रदान किया। तीसरे-चौथे स्थान की टीमों को ₹50हजार-50 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।पूरे टूर्नामेंट में हजारों दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों के हर गोल पर तालियों की गड़गड़ाहट से सरना मैदान गूंज उठा।