
पालकोट में अंजुमन इस्लामियां का मिलन समारोह सह समीक्षा बैठक
गुमला के पालकोट प्रखंड में अंजुमन इस्लामियां कमेटी के द्वारा एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस बैठक में मुस्लिम समाज की एकता और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। सदर शाहिद हसन ने आपसी भाईचारे और सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए एकता आवश्यक है।
गुमला प्रतिनिधि जिले के पालकोट प्रखंड में अंजुमन इस्लामियां पालकोट कमेटी के बैनर तले शुक्रवार गुमला और सिमडेगा जिले के सभी प्रखंडों के अंजुमन सदरों का मिलन समारोह सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अगुवाई पालकोट अंजुमन के सदर शाहिद हसन ने की। बैठक में पीर-ए-तरीकत हजरत सैय्यद गुलाम नूर जिलानी असदकी चिश्ती,खानकाह-ए-नूरिया असदकिया, अरमई शरीफ गुमला की जेरे सरपरस्ती में आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर समाज को एक मंच पर लाकर आपसी एकता के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज को विकास और उन्नति की दिशा में ले जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
पालकोट अंजुमन के सदर शाहिद हसन ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज तभी मजबूत बन सकता है जब आपसी एकता, सब्र और भाईचारा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर आपसी मतभेद समाज को कमजोर करते हैं, इसलिए सभी को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि इस्लाम एकता, अच्छा अखलाक और अमन का पैगाम देता है। क़ुरआन और सुन्नत हमें मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के साथ रहने की सीख देते हैं। उन्होंने सभी सदरों से अपने-अपने क्षेत्रों में आपसी सुलह, एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही नौजवानों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।मौके पर गुमला अंजुमन के सदर मो. मोशाहिद आजमी, सिमडेगा सदर मो. ग्यास, मो. मकसद आलम, मो. शेख, मो. जयनुल खान, गुड्डू, सैयद तारिक हसन, वसीम अकरम, फिरोज खान, डॉ. सलाउद्दीन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




