Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsTwo Men Arrested for Rape of 13-Year-Old Girl in Dumri
डुमरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

डुमरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: डुमरी प्रतिनिधिडुमरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तारडुमरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तारडुमरी में नाबालिग

Tue, 4 Nov 2025 12:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

डुमरी प्रतिनिधि । जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ शनिवार रात दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों रोहित टोप्पो (20वर्ष) और बसंत मिंज (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने डुमरी थाने में आवेदन दिया था। जिसमें घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि जब नाबालिग शौच के बाद अपने घर लौट रही थी । इसी दौरान गांव के रोहित टोप्पो और बसंत मिंज ने उसे हिसरी मोड़ के समीप रोक लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रविवार की रात्रि में घर से गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया है।