छप्पर मरम्मत के दौरान एसबेस्टस टूटने से दो मजदूर घायल

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला जिले के पुग्गू बड़का टोली में शुक्रवार को छप्पर मरम्मत के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोर तिर्की और अनिल बड़ाइक के रूप में हुई है। दोनों मजदूर छत पर काम कर रहे थे, तभी अलबेस्टस की चादर टूटने से वे गिर पड़े।

छप्पर मरम्मत के दौरान एसबेस्टस टूटने से दो मजदूर घायल

गुमला। जिले के पुग्गू बड़का टोली में शुक्रवार को छप्पर मरम्मत के दौरान हुए हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोर तिर्की और अनिल बड़ाइक के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव की लच्छी देवी के घर में छप्पर मरम्मत व छारने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों मजदूर घर की छत पर चढ़कर काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक अलबेस्टस की चादर टूट गई, जिससे दोनों मजदूर संतुलन खोकर नीचे जमीन पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।