
सेरका के भैया टोगंरी में लगा आदिवासी सामाजिक जतरा
विशुनपुर प्रखंड स्थित सेरका के भैया टोगंरी में सोमवार को आदिवासी सामाजिक जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी र
विशुनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित सेरका के भैया टोगंरी में सोमवार को आदिवासी सामाजिक जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस दौरान सामाजिक एकजुटता,परंपरा-संस्कृति की रक्षा,अधिकारों के संरक्षण और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संजु उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की असली ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा और आपसी एकता में निहित है। जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है, तभी उसके अधिकार सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को समाज के विकास की मजबूत नींव बताया। विशिष्ट अतिथि एसीएस गुमला के केनन उरांव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसके लिए समाज का सजग और जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की। जतरा में आये विभिन्न क्षेत्रों से आए 108 खोड़हा दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समिति के अध्यक्ष विरसाय उरांव ने बताया कि सभी खोड़हा दलों को पुरस्कृत किया। मौके पर बनारी पंचायत मुखिया बसनू उरांव, सेरका पंचायत मुखिया जयमती देवी, बिशुनपुर पंचायत मुखिया रामप्रसाद बड़ाईक, विधायक प्रतिनिधि गुरुदेव उरांव, शिक्षक सुनील बेसरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




