गोबिंदपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग,बिजली आपूर्ति ठप

Mar 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गोबिंदपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

गोबिंदपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग,बिजली आपूर्ति ठप

जारी। प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से वह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।आग की चपेट में आने से पास में रखा सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाला पानी का पाइप भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।