
घाघरा में सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत,दो घायल
तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड़ से टकराईतेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो सड़क किना
घाघरा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के कुहीपाठ जामटोली में गुरूवार शाम करीब 4.30 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।इस दुर्घटना में घोड़ाटांगर निवासी 20 वर्षीय कार्तिक लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सिरकोट निवासी 18 वर्षीय आकाश महली और इटकीरी निवासी 19 वर्षीय सोनू महली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक लोहरा को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश महली और सोनू महली की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




