सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला-जशपुर मार्ग पर सिलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में बसुआ निवासी इमरोज आलम की मौत हो गई, जबकि भरनो निवासी सनाउल अंसारी का इलाज चल रहा है। दोनों युवक बाइक से उड़ीसा बॉर्डर जा रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इमरोज की गंभीर स्थिति के कारण उसे रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

गुमला। गुमला-जशपुर मार्ग पर रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान के समीप हुए सड़क हादसे में घायल बसुआ निवासी इमरोज आलम की मौत हो गई, वहीं भरनो निवासी सनाउल अंसारी का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से भरनो से उड़ीसा बॉर्डर स्थित रायबेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सिलम ढलान के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने इमरोज आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।

रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।