विशुनपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

विशुनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष अपने मित्र के साथ बाइक पर लौट रहा था, जब अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में संतोष की मौत हो गई, जबकि साथी को मामूली चोटें आईं।

 विशुनपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,युवक की मौत

विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के टिटही मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में चट्टी सेरका निवासी 28 वर्षीय संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संतोष सिंह अपने एक मित्र के साथ बनालात की ओर से विशुनपुर लौट रहा था। इसी दौरान टिटही मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सिंह ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया,जबकि पीछे बैठा युवक किसी तरह बच गया और उसे मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया,जबकि उसके साथी का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। देर शाम होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला नहीं भेजा जा सका। इधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।