बसिया में सड़क हादसे में 57 वर्षीय ग्रामीण की मौत

Dec 03, 2025 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

बसिया थाना क्षेत्र के सीरीवीरा निवासी 57 वर्षीय नटवर लोहरा की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह कस्तूरबा विद्यालय की ओर पैदल जा रहे थे जब एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बसिया में सड़क हादसे में 57 वर्षीय ग्रामीण की मौत

बसिया, प्रतिनिधि। जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरीवीरा निवासी 57 वर्षीय नटवर लोहरा की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सुबह लगभग नौ बजे की है। नटवर लोहरा पैदल कस्तूरबा विद्यालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नटवर लोहरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। दोपहर करीब दो बजे सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;