पालकोट में सड़क हादसे बाईक सवार युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर आशीष गोप की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पालकोट में सड़क हादसे बाईक सवार युवक की मौत

पालकोट प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना पिंजराडीपा के समीप हुई। जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार आशीष गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष मरदा गांव का निवासी था। घटना के बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राम पूरण गोप ने बताया कि आशीष एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चौक टंगरा गया था। लौटने के दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।