Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsTragic Loss Five Orphaned Children After Parents Deaths in Gumla
सड़क हादसे में मां की मौत से पांच मासूम हुए अनाथ

सड़क हादसे में मां की मौत से पांच मासूम हुए अनाथ

संक्षेप:

गुमला के पुग्गू नवाटोली गांव में पांच बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां राधा उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता धनेश्वर उरांव ने आत्महत्या की थी। अब ये बच्चे पूरी तरह बेसहारा हैं।...

Sep 08, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू नवाटोली गांव में पांच मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार की शाम मां राधा उरांव की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इससे पहले वर्ष 2023 में उनके पिता धनेश्वर उरांव ने पटना के ईंट-भट्ठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार करमा पर्व मनाने डुमरडीह गई राधा उरांव शुक्रवार रात घर लौटते समय गणेशपुर डीपा के पास वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल राधा को सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां से रांची रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे रांची नहीं जा सकीं और घर लौट आईं। शनिवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से घर पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया बुधु टोप्पो ने निजी खर्च से राधा का अंतिम संस्कार कराया। अब पांचों बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। बच्चों का न तो आधार कार्ड बना है और न ही स्कूल में नामांकन हुआ है। गांव के लोग उनके भविष्य को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं। पूर्व मुखिया बुधु टोप्पो ने प्रशासन से अनाथ बच्चों के मदद की गुहार लगाई है।