Ghumla News: डुमरी में वज्रपात की चपेट में आने से युवती की मौत

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: डुमरी थाना क्षेत्र के सुवाली गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात से 28 वर्षीय युवती नीरा टोप्पो की मौत हो गई। नीरा अपने घर के निकट बैल को बारिश से बचाने के लिए तैयार कर रही थी, तभी वज्रपात हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ghumla News: डुमरी में वज्रपात की चपेट में आने से युवती की मौत

Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के सुवाली गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवती नीरा टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सुवाली गांव निवासी असारू उरांव की पुत्री थी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान नीरा टोपो अपने घर के समीप बैल को बारिश से बचाने के लिए मचान के पास बांध रही थी।

इसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई। वज्रपात इतना तेज था कि नीरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: डुमरी में वज्रपात की चपेट में आने से युवती की मौत