Ghumla News: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: सिसई थाना क्षेत्र में लंगटा पबया गांव के 19 वर्षीय रोहित गोप की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। रोहित अपने पिता की भैंस को धोने तालाब गया था। मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghumla News: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Ghumla News: सिसई । सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पबया गांव निवासी चरकु गोप के 19 वर्षीय पुत्र रोहित गोप की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब में हुई। सूचना मिलने पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रोहित अपनी भैंस को धोने और नहलाने के लिए तालाब गया था।

इसी दौरान वह नहाते समय तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत