बैगा पुजारी टांगीनाथ धाम में 17 तक नहीं कराएंगे पूजा
बाबा टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के कारण मंदिर में 17 जुलाई तक पूजा-अर्चना और बलि क्रिया नहीं होगी। श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से पूजा कर सकेंगे, लेकिन बैगा पुजारी शोक...

डुमरी, प्रतिनिधि। बाबा टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के शोक में मंदिर परिसर में 17 जुलाई तक किसी भी बैगा पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना और बलि क्रिया नहीं कराई जाएगी। यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी रामकृपाल बैगा ने दी। मुख्य पुजारी ने बताया कि इस अवधि में श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से पूजा-पाठ कर सकेंगे,उन्हें किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी। मंदिर परिसर पूर्ववत श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा,लेकिन बैगा पुजारी शोकवश पूजन कार्य से अलग रहेंगे। 18 जुलाई से सभी बैगा पुजारी पुनः निर्धारित समयानुसार पूजन कार्य में सम्मिलित होंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और समझदारी की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


