Ghumla News: पालकोट के मरदा में 28 वर्षीय युवक ने जहर खाकर दे दी जान
Ghumla News: गुमला के पालकोट प्रखंड के मरदा गांव में 28 वर्षीय कृष्णा लोहरा की कीटनाशक सेवन के कारण मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके गई थी और दोनों के बीच मोबाइल पर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghumla News: गुमला। जिले के पालकोट प्रखंड के मरदा गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्णा लोहरा की गुरुवार को कीटनाशक सेवन करने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना घरेलू विवाद के बाद हुई। जानकारी के अनुसार कृष्णा लोहरा की पत्नी कुछ दिन पहले अपनी दो वर्षीय बेटी को लेकर मायके रांची चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुरुवार शाम उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आवेश में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


