Ghumla News: घाघरा में युवक को सांप ने डंसा, मौत
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: घाघरा के रुकी गांव में राजेश उरांव की सांप के डंसने से मौत हो गई। वह धान की फसल देखने खेत जा रहा था जब रास्ते में उसे सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना से परिवार में शोक छा गया है।

Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के रुकी गांव निवासी राजेश उरांव की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजेश धान की फसल देखने के लिए खेत जा रहा था। वह घर से निकलकर खेत तक पहुंच भी नहीं पाया था कि रास्ते में सांप ने उसके पैर में डंस लिया।सांप के डंसने के बाद राजेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


