डुमरी में ऑटो पलटने से युवक की मौत
डुमरी प्रतिनिधि डुमरी में ऑटो पलटने से युवक की मौतडुमरी में ऑटो पलटने से युवक की मौतडुमरी में ऑटो पलटने से युवक की मौत

डुमरी प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी समीर लकड़ा (32) की शुक्रवार दोपहर ऑटो पलटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समीर कुछ दिन पहले ही ऑटो खरीदा था और आज इसके चलाते हुए जैयरागी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल समीर को घर लाया गया। हालत बिगड़ने पर देर रात करीब नौ बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
बताया गया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



