चलते ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत,पुलिस ने वाहन किया जब्त

Mar 02, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के सिविल गांव में 15 वर्षीय अरविंद पवन की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। घायल अवस्था में अरविंद को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चलते ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत,पुलिस ने वाहन किया जब्त

गुमला प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल गांव निवासी एमानुएल असुर के 15 वर्षीय पुत्र अरविंद पवन बेक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में अरविंद को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार अरविंद अपने घर से कुरूंद मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में एक ट्रैक्टर पर बैठ गया। चलते ट्रैक्टर से वह नीचे गिर गया और वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।