वाहन जांच में 36 बाइक-स्कूटी जब्त

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला।गुमला थाना के समीप बुधवार शाम परिवहन विभाग और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन दर्जन से अधिक बाइक और स्कूटी पकड़ी गईं। जांच में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। अचानक हुई जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।