भरनो के अमलिया में धूमधाम से मना सरहुल
भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में सरहुल हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मौके पर पंचायत के कई गांवों से सै

भरनो। प्रखंड के अमलिया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में सरहुल हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मौके पर पंचायत के कई गांवों से सैकड़ों लोग अमलिया गांव पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते सरना स्थल तक पहुंचीं।जुलूस के सरना स्थल पहुंचने पर गांव के पहान पुजारियों ने विधि-विधान से सरना झंडा स्थापित कर प्रकृति की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान समाज की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद सखुआ फूल और प्रसाद वितरित किया गया।पूर्व मुखिया पंचू उरांव ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


