
डूमरडांड में उल्लास के साथ मनाया गया करम पर्व
डुमरी के डूमरडांड गांव में आदिवासी समुदाय ने करम पर्व धूमधाम से मनाया। युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक संगीत पर नृत्य किया और करम डाली की पूजा की। पुजारी सुभाष भगत के नेतृत्व में सुख-समृद्धि की कामना की...
डुमरी। नवाडीह पंचायत के डूमरडांड गांव में आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व करम बड़ी धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। गांव के युवाओं और महिलाओं ने मांदर, नगाड़ा और करताल की थाप पर नाचते-गाते हुए जंगल से करम डाली लाकर अखरा में स्थापित की और प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की। पुजारी सुभाष भगत के नेतृत्व में करम धरम देवता की पूजा-अर्चना की गई और गांववासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई। रातभर पारंपरिक करम गीतों और नृत्य से पूरा गांव उत्सव के रंग में डूबा रहा। पर्व के अगले दिन करम डाली को पूरे गांव में घुमाया गया, घर-घर दर्शन कराए गए और अंत में पारंपरिक जुलूस के साथ नदी में विसर्जन किया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


