विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गुमला सदर अस्पताल में तंबाकू नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त, अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन ने जनजागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।

गुमला संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को सदर अस्पताल परिसर में तंबाकू नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो,अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी तथा एलआरडीसी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से तंबाकू एवं अन्य नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, इसलिए इसके प्रति व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है।कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक, जिला परामर्शी (तंबाकू निषेध कोषांग), मनोवैज्ञानिक तंबाकू मुक्ति केंद्र, एफएलसी-एनसीडी के प्रतिनिधि, सहिया बहनें, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


