ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाभाजपा को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जरूरत: डॉ दिनेश

भाजपा को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जरूरत: डॉ दिनेश

विवेकानंद शिशु-विद्या मंदिर विद्यालय बसिया स्थित सभागार में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया...

भाजपा को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की जरूरत: डॉ दिनेश
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 31 Jul 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बसिया। प्रतिनिधि

विवेकानंद शिशु-विद्या मंदिर विद्यालय बसिया स्थित सभागार में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.दिनेश उरांव ने पं. दीनदयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय करने व संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर डॉ. दिनेश उरांव ने कहा कि हमें पार्टी को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को कार्य करने की आवश्यकता है,ताकि आने वाले समय में हम मजबूती के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होने उपस्थित महिला कार्यकत्ताओं को भी अपने संगठन को मजबूती देने के लिए बढ़ चढ़ कार्य करने का आग्रह किया। डॉ उरांव ने यह भी कहा कि भाजपा कि पिछली सरकार के दौरान व केंद्र की सरकार की उपलब्धि को लोगों के बीच रखे। साथ ही राज्य के वर्तमान गठबंधन की सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच रखें कि किस तरह से सत्ता हथियाने के लिए झूठ के सहारे सत्ता में काबिज हुए। मुद्दा रोजगार हो,पारा शिक्षकों ,विधि ब्यवस्था हर मामले में राज्य की सरकार विफल साबित हो रही है।मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी।जिसका पार्टी स्तर पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।इस मौके पर प्रमुख विनोद भगत, विजय सिंह पिन्टू,प्रतिमा देवी,अनिता बड़ाईक,रामस्वरूप सिंह,राजकुमार सिंह,संदीप चौधरी,,हफिन्द्र सिंह,पंचू उरांव, जयराम ओहदार,अमर पांडे,बैजू गोप,लखन साहू,जगदंबा साहू,रमेश देवघरिया,रामाशंकर पांडे,मोहन महतो,बसंती देवी,सतीश साहू,महाबीर बरवा,ललित बरवा,ओमप्रकाश गुप्ता,भीम साहु,रवि राम,कृष्णा साहु,अभिमन्यु महतो,सोनु पांडे,विकास इंदवार,गोवर्धन साहु,मनोहर महंती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

समन्वय बनाकर कार्य करें: भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुमित कुमार महली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि लाल मोहन साहु ने सभी कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते हुए समन्वय बनाकर बूथ स्तर व प्रखंड स्तर पर कार्य करने की सलाह दी।वहीं किरण बाड़ा,संजय कुमार साहू , लक्ष्मी नारायण यादव,ईश्वर महतो ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकरी योजनाओ को जनताओं तक पहुंचाने की अपील की। बैठक का संचालन अशोक कुमार भगत और धन्यवाद ज्ञापन रामचरित्र सिंह ने किया। मौके पर कृष्णा मुरारी पाठक,सतीश मिश्रा,बालेश्वर उरांव, महामंत्री जावा उरांव, प्रवीण ओहदार, संजय वर्मा,राजकुमार दीनबंधु, जितेन्द्र कुमार साहू,राजदेव साहु,प्रदीप मांझी,बिरिया उरांव,सुरेश उरांव,राजमोहन प्रधान,करमपाल उरांव,खलिल अंसारी सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें