वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलाकामडारा के कुदा गेट गांव में गुरुवार को वज्रपात से एक गाय की मौत हो गई। यह गाय गांव के निवासी जुनास कोनगाड़ी की थी। गाय खेत में चर रही थी जब अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना से 15 हजार रुपये की क्षति हुई और जुनास ने मुआवजे के लिए आवेदन दिया है।

कामडारा। प्रखंड के कुदा गेट गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। मृत गाय गांव निवासी जुनास कोनगाड़ी की बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि गाय खेत की ओर चरने गई थी। इसी दौरान आंधी-बारिश के साथ हुई तेज वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से लगभग 15 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। शुक्रवार को जुनास कोनगाड़ी ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी,कामडारा को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


