जैरागी बजरंगबली मंदिर के तीसरे वर्षगांठ निकली कलश यात्रा
डुमरी के जैरागी स्थित बजरंगबली मंदिर में तीसरे स्थापना वर्षगांठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पारंपरिक कलश यात्रा जुरमू नदी से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं। 24...

डुमरी। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जैरागी स्थित बजरंगबली मंदिर में तीसरे स्थापना वर्षगांठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा जुरमू नदी से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां कलश लेकर शामिल हुईं। मंदिर परिसर में ग्राम पुरोहित मिथलेश पाठक द्वारा बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना कर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया। जो गुरुवार दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा। कीर्तन के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर संजय कुमार साहू, विकास लाल,अरुण साहू, प्रदीप प्रसाद, अजीत, जय श्री प्रसाद, दयानंद जवाहर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। धार्मिक उत्सव को लेकर गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।