Ghumla News: सुरसांग बाजार में खड़ी बाइक हुई चोरी
Ghumla News: गुमला में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। दिलीप डुंगडुग की बाइक बाजार से चोरी हो गई और रंजीत तिर्की के घर से लाखों का सामान चुराया गया। इसके अलावा, आशा देवी ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

Ghumla News: गुमला। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के दरीगढ़ा निवासी दिलीप डुंगडुग की बाइक बाजार से चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने सुरसांग थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि 11जुलाई को वह बाइक से कोंडरा बाजार गए थे। सब्जी खरीदने के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चोरी का सामान
बंद घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
गुमला। सिसई प्रखंड के पूसो थाना क्षेत्र के बेरीटोली निवासी रंजीत तिर्की के बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि घर बंद कर वह पालकोट गए थे। लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर से कार वाशिंग मशीन, रस्सी, बाइक का इंजन, पंखा, गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी और आयरन सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रताड़ना की शिकायत
चोरी का आरोप झूठा निकला, महिला ने प्रताड़ना की शिकायत की
गुमला। सदर थाना क्षेत्र के हरिओम कॉलोनी निवासी आशा देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल से 29 मई को एक अंगूठी गायब होने के मामले में उन पर चोरी का संदेह जताया गया और बार-बार थाना बुलाकर पूछताछ की गई। बाद में 2 जुलाई को वही अंगूठी अस्पताल के एक लॉकर से बरामद हो गई, जिससे उन पर लगा आरोप गलत साबित हुआ। आशा देवी ने कहा कि बेवजह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नियमित सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


