छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की जिला स्तरीय बैठक
संगठन सशक्त करने पर दिया जोर संगठन सशक्त करने पर दिया जोर संगठन सशक्त करने पर दिया जोर संगठन सशक्त करने पर दिया जोर

गुमला, संवाददाता । छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को तेली छात्रावास में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता वाले बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक वनभोज,सामाजिक तेली जतरा, प्रखंड कमेटी गठन, युवा शक्ति और महिला मातृशक्ति को सशक्त करने, कोष सुदृढ़ीकरण समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। समाज के संरक्षक हीरा साहू ने वर्ष 2000 में शुरू किए गए तेली जतरा को ऐतिहासिक रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने तेली समाज की शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से एक लाख लोगों के जुटान के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुमला की धरती पर लाने का संकल्प व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू ने संगठनात्मक ढांचे पर जोर देते हुए प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष और कमेटी सदस्यों के कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि गुमला जिले में तेली महाजतरा समाज की पहचान बन चुका है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान के साथ भाग लेना चाहिए। साथ ही 11 जनवरी 2026 को बसिया स्थित बागमुंडा पर्यटक क्षेत्र में आयोजित सामाजिक वनभोज में गाजे-बाजे के साथ शामिल होने की अपील की।बैठक में गुमला जिला सहित पूरे झारखंड में तेली समाज की एकता और सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन रंथु साहू ने किया, जबकि महासचिव रामकृष्ण ओहदार ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



