Ghumla News: तीज की खरीदारी से गुलजार हुआ गुमला बाजार,खीरा-फल के दाम चढ़े

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला में हरितालिका तीज के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्रत रखन वाली महिलाएं पूजा सामग्री, फल, कपड़े और शृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में पूजा सामग्री और फलों की मांग बढ़ने से दाम भी चढ़ गए हैं। दुकानदारों को रविवार को और खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

Ghumla News: तीज की खरीदारी से गुलजार हुआ गुमला बाजार,खीरा-फल के दाम चढ़े

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। हरितालिका तीज सोमवार को है। पर्व को लेकर गुमला शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

तीज की खरीदारी में महिलाओं की बढ़ती आवाजाही

अखंड सुहाग की कामना के साथ व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा सामग्री, फल, कपड़े और शृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी हैं। शहर के मेन रोड, पालकोट रोड और आसपास के बाजारों में तीज की खरीदारी को लेकर महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। पूजा सामग्री की दुकानों पर सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी, चुनरी और सुहाग सामग्री की मांग बढ़ी है। तीज की खरीदारी में सबसे ज्यादा भीड़ फल और सब्जी दुकानों पर दिख रही है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले खीरा समेत अन्य फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम भी चढ़े हैं। बाजार में खीरा 40 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि पिछले साल इसकी कीमत करीब 20 रुपये kilo थी। इसी तरह केला, सेब, नारियल और अन्य पूजन फलों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रविवार को खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

तीज विशेष मिठाई की तैयारी

तीज को लेकर मिठाई दुकानों पर भी विशेष तैयारी है। घरों में बनने वाले ठेकुआ और पिड़किया अब बाजार में भी आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा अनरसा भी तैयार किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, इस बार कच्चे माल की कीमत और बढ़ी मांग के कारण तीज के पकवानों के दाम में भी कुछ बढ़ोतरी हुई है।

कपड़ा और शृंगार की दुकानों में भी भीड़

कपड़ा और शृंगार की दुकानों पर भी महिलाएं अपनी पसंद के सामान खरीद रही हैं। साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और पूजा की सामग्री की बिक्री बढ़ी है। दुकानदारों ने तीज को देखते हुए पहले से ही सामान का स्टॉक मंगा लिया है। शनिवार को बाजार में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों को रविवार को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

सामान्य प्रश्न

✦गुमला में तीज पर महिलाएं क्या खरीद रही हैं?−
महिलाएं पूजा सामग्री, फल, कपड़े और शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: तीज की खरीदारी से गुलजार हुआ गुमला बाजार,खीरा-फल के दाम चढ़े