सड़क हादसे में शिक्षकों की मौत पर कामडारा में शोकसभा

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

प्रशासन को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा सड़क हादसे में शिक्षकों की मौत पर कामडारा में शोकसभासड़क हादसे में शिक्षकों की मौत पर कामडारा में शोकसभासड़क ह

सड़क हादसे में शिक्षकों की मौत पर कामडारा में शोकसभा

कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेसिक स्कूल मैदान कामडारा में गुरुवार को शिक्षकों ने शोकसभा का आयोजन किया गया। बुधवार को सड़क हादसे में मारे सेमरटोली स्कूल के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप और सहायक अध्यापक बहुरन सिंह की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना को लेकर शिक्षकों में शोक व्याप्त है।शोकसभा के उपरांत शिक्षकों ने उपायुक्त गुमला के नाम पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। मांग पत्र में मृत शिक्षकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा आश्रितों के भरण-पोषण के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई है। इसके अलावे कामडारा प्रखंड में पांच एंबुलेंस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे आईसीयू सुविधा व विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई।

साथ ही सीएचसी में आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। शिक्षकों ने सड़क दुर्घटना के दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शोकसभा में सरकारी व पारा शिक्षक संघ के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।