
शिक्षक ही विद्यार्थियों के जीवन को गढ़ते और संवारते हैं: फादर अगस्तुस
परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम परमवीर अलबर
चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई। जिसके मुख्य अनुष्ठाता कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक बनना एक ईश्वरीय बुलाहट है। शिक्षक त्याग,तपस्या और परहितमय जीवन जीकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं बांटते बल्कि विद्यार्थियों को चरित्रवान बनाकर समाज, परिवार और देश को खुशहाल बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उन्होने यह भी कहा कि शिक्षक ही वे कुम्हार और माली हैं,जो विद्यार्थियों के जीवन को गढ़ते और संवारते हैं। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन कर इस दिन को और खास बना दिया।मंच का संचालन अनीता कुजूर और उज्ज्वल उरांव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजीत गुलाब मिंज ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट्स काउंसिल की अध्यक्ष नेहा खलखो, उपाध्यक्ष उज्ज्वल उरांव, सचिव प्रेमी तिर्की और अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




