ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलादिल का दौरा पड़ने से शिक्षक पुनदेव का निधन

दिल का दौरा पड़ने से शिक्षक पुनदेव का निधन

भरनो। प्रखंड के हाई स्कूल डोम्बा के सहायक शिक्षक पुनदेव उरांव की हार्ट अटैक होने के कारण गुरुवार की रात मौत हो गई। वे सोशल साइंस के शिक्षक थे। स्कूल...

दिल का दौरा पड़ने से शिक्षक पुनदेव का निधन
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 05 Dec 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

भरनो। प्रखंड के हाई स्कूल डोम्बा के सहायक शिक्षक पुनदेव उरांव की हार्ट अटैक होने के कारण गुरुवार की रात मौत हो गई। वे सोशल साइंस के शिक्षक थे। स्कूल के प्राचार्य त्रिवेणी साहु ने बताया कि वे लंबे समय से सुगर बीमारी से भी पीड़ित थे। उनके निधन से स्कूल को काफी क्षति पहुंची है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। वे अच्छे शिक्षक के साथ साथ काफी मृदुभाषी भी थे। उनकी मौत को लेकर स्कूल के प्राचार्य त्रिवेणी साहू समेत महादेव भगत, जीतराम उरांव, दीपक उरांव,दिनेश प्रसाद,विजय उरांव,खिलेश्वरी कुमारी,गणेश आदि ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें