मंडल कारा में टीबी जांच शिविर,बंदियों की हुआ ऑन द स्पॉट स्क्रीनिंग व एक्स-रे
पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से तुरंत जांच, संदिग्ध मरीजों का इलाज शुरू पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से तुरंत जांच, संदिग्ध मरीजों का इलाज शुरूपोर्टेबल एक्स-रे मशीन

गुमला, प्रतिनिधि । टीबी मुक्त भारत-झारखंड के सौ दिनी अभियान के तहत गुरुवार को मंडल कारा गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ-साथ ऑन द स्पॉट एक्स-रे किया गया। जांच के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया। जिससे रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध हो सकी और संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका इलाज तत्काल शुरू किया गया। मंडल कारा जैसे स्थानों पर, जहां बड़ी संख्या में लोग एक साथ रहते हैं, वहां टीबी संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। पूर्व में भी जेल के अंदर कई बंदी टीबी से ग्रसित पाए गए थे।
इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमित रूप से जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक गोपाल चंद्र महतो ने किया। मौके पर बंदियों और जेल में कार्यरत कर्मियों का ब्लड प्रेशर,शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी और बलगम जांच भी की गई। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने बंदियों को टीबी के लक्षण, संक्रमण के कारण, जांच की प्रक्रिया और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है और समय पर पहचान तथा नियमित दवा सेवन से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने किया। जेल अधीक्षक ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की।मौके पर डॉ. क्रिस्टो मंगल बोदरा, सुधांशु भूषण मिश्रा, राजेश उरांव, सुब्रतो साहा, रीच संस्था की राखी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और जेल कर्मचारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


