गुमला में कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में मिला शव

Mar 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला जिला मुख्यालय के दुन्दुरिया मिशन चौक इलाके में 30 वर्षीय राजेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बिहार के लखीसराय का निवासी था और पिछले 10-12 वर्षों से दुन्दुरिया में बढ़ई का काम कर रहा था। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद वह सो गया और शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी ने उसे मृत पाया।

गुमला में कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में मिला शव

गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के दुन्दुरिया मिशन चौक इलाके में एक कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के साहदपुर गांव का निवासी था।जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा पिछले 10 से 12 वर्षों से दुन्दुरिया में किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर बढ़ई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब आठ बजे वह काम से घर लौटा और खाना खाने के बाद सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने गई तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था।

इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपनी पत्नी और तीन छोटी बेटियों के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर स्थानीय स्तर पर बिकने वाली महुआ शराब का सेवन करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।