ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलामहिला की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

महिला की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी की पत्नी 23 वर्षीय अनुरंजना देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो...

महिला की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाTue, 01 Sep 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी की पत्नी 23 वर्षीय अनुरंजना देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव घर के समीप स्थित एक कुएं में पाया गया। घटना रविवार देर शाम की है। मृतका के ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं तो मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांडी थाना क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी शंभू मिश्रा की पुत्री अनुरंजना की शादी करीब पांच वर्ष पहले सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी ओंकार तिवारी के पुत्र मृत्युंजय तिवारी के साथ हुई थी। उसे दो संताने भी हैं। ससुराल वालों के अनुसार अनुरंजना शौच के लिए रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उस दौरान घर के समीप स्थित एक कुएं में उसका शव पाया गया। बताया गया कि उसकी सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले तिवारी मरहटिया गांव पहुंचे। तब तक शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से यह कहकर रोक दिया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद मृतका के मायके वालों ने सदर थाना पुलिस को उसकी सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें