कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्रा की साइकिल चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलागुमला की छात्रा शानवी साहू की साइकिल पालकोट रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। उसने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शानवी ने बताया कि उसने साइकिल बाहर खड़ी की थी और कोचिंग समाप्त होने के बाद वह गायब मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी छात्रा शानवी साहू की साइकिल पालकोट रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। इस संबंध में छात्रा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शानवी ने बताया कि बुधवार सुबह वह पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर गई थी। उसने साइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चली गई। कोचिंग समाप्त होने के बाद बाहर आने पर साइकिल गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी साइकिल का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


